IND vs ENG: चौथा टेस्ट आज से मैनचेस्टर में, सीरीज बचाने के लिए भारत को जीत जरूरी…

Azad Reporter desk: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है ऐसे में भारत को सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। अगर इंग्लैंड यह टेस्ट जीतता है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगा।
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और टॉस 3:00 बजे किया जाएगा।
अब तक का सीरीज हाल:
•पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता
•दूसरा टेस्ट भारत ने जीता
•तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त ली
•अब चौथा टेस्ट भारत के लिए करो या मरो जैसा है।
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद देती है लेकिन तेज गेंदबाजों को भी यहां अच्छी गति और स्विंग मिलती है।
इस मैदान पर अब तक सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने 656/8 (1964) में बनाया था।
भारत का सबसे कम स्कोर इसी मैदान पर 1952 में 58 रन रहा था।
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां 32 बार जीत मिली है जबकि बाद में खेलने वाली टीम 17 बार जीती है।
भारत की ओर से शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन पर नजरें रहेंगी।
मैनचेस्टर में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और आज भी बारिश का असर मैच पर पड़ सकता है। तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मुकाबलों का इतिहास:
•अब तक दोनों टीमों के बीच 139 टेस्ट मैच खेले गए हैं।
•इनमें इंग्लैंड ने 53 और भारत ने 36 मुकाबले जीते हैं।
•इंग्लैंड की धरती पर खेले गए 70 टेस्ट में इंग्लैंड ने 38 और भारत ने सिर्फ 10 जीते हैं।
भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम इंडिया आज से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में जीत दर्ज करती है तभी सीरीज बराबरी पर ला पाएगी नहीं तो इंग्लैंड ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगा।

