IMG 20250705 094007

IND vs ENG 2nd Test! भारत की पकड़ और मजबूत, इंग्लैंड 407 पर ऑलआउट, सिराज ने झटके 6 विकेट, बढ़त 244 रन की…

खबर को शेयर करें
IMG 20250705 094007

Azad Reporter desk: एजबेस्टन में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 407 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली।

इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी दबाव के 1 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं और अब कुल बढ़त 244 रन की हो चुकी है।

इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत 77 रन पर 3 विकेट से की लेकिन जल्दी ही जो रूट (22 रन) और कप्तान बेन स्टोक्स (0) आउट हो गए। इसके बाद हैरी ब्रूक (158 रन) और जैमी स्मिथ (नाबाद 184 रन) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी की। उनकी इस मेहनत से इंग्लैंड की वापसी हुई लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और टीम ने आखिरी 5 विकेट सिर्फ 20 रन में गंवा दिए।

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए और आकाशदीप को भी 4 सफलताएं मिलीं।

इससे पहले भारत की ओर से पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 269 रन बनाए थे जिससे टीम का स्कोर 587 तक पहुंचा था।

अब भारत मजबूत स्थिति में है और अगर बल्लेबाज दूसरी पारी में टिके रहते हैं तो इंग्लैंड पर दबाव और बढ़ सकता है।