1000230872

टेल्को के रामाधिन बागान में अधूरा नाला बना बीमारी का कारण, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन…

खबर को शेयर करें
1000230872

Jamshedpur news:जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के रामाधिन बागान में मुख्य नाला अधूरा छोड़ दिया गया है। नाले का काम पूरा न होने की वजह से पानी मैदान में जमा हो रहा है जिससे इलाके में गंदगी, मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसको लेकर आज स्थानीय लोगों और जन सेवा संस्था के सदस्यों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द नाले का निर्माण पूरा कराने की मांग की।

जन सेवा के संयोजक अमरेश कुमार ने कहा है कि अगर 15 दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जन सेवा और बस्तीवासी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। लोगों का कहना है कि नाला अधूरा छोड़ देने से उनका जीवन परेशानियों से भर गया है और जल्द हल नहीं मिला तो आंदोलन तय है।