1000262250

रांची के व्यवसायी कमल सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर का छापा, देर रात तक चली तलाशी…

खबर को शेयर करें
1000262250

Jharkhand: राजधानी रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी कमल सिंघानिया के दो ठिकानों पर सोमवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कांके रोड स्थित उनके आवास और ओरमांझी स्थित प्रतिष्ठानों पर की गई जहां देर रात तक तलाशी और दस्तावेज़ों की जांच जारी रही।

सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी आयकर विभाग की चेन्नई टीम की निगरानी में की गई। मामला एक वित्तीय जांच से जुड़ा हुआ है जिसके तहत कमल सिंघानिया के यहां कार्रवाई की गई। इस दौरान झारखंड आयकर विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कमल सिंघानिया रांची में ‘ट्रेड फ्रेंड्स’ नाम से पटाखों की दुकान चलाते हैं। उनके पास एक चार पहिया वाहन शोरूम, सर्विस सेंटर और रीयल एस्टेट का कारोबार भी है। आयकर अधिकारियों ने फिलहाल इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।