1000241279 1

परसुडीह में पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला से मारपीट, दो आरोपियों पर केस दर्ज…

खबर को शेयर करें
1000241279 1

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के आश्रमपाड़ा हलुदबनी में शनिवार आधी रात एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई। पुराने विवाद के कारण दो आरोपियों ने घर में घुसकर महिला को पीटा और उसे जबरन घर से बाहर घसीटकर दूसरे स्थान पर ले जाकर बंद कर दिया।

पीड़िता कोनिका जेना ने इस मामले में पश्चिम बंगाल झाड़ग्राम निवासी राहुल पाणी और सौरभ पाणी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कोनिका ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों से उसका पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में दोनों शनिवार देर रात उसके घर पहुंचे। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियों ने जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की।

इसके बाद उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाला और मारते-पीटते हुए एक अन्य जगह पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

परसुडीह पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।