1000204461

पलामू में हाइवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर…

खबर को शेयर करें
1000204461

Jharkhand : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एनएच-139 पर अररुआ खुर्द मिडिल स्कूल के पास एक तेज़ रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय रंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 27 वर्षीय दीपक कुमार यादव ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

तीसरा युवक सन्नी कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज नारायण अस्पताल जमुआर में चल रहा है।यह दुर्घटना रात करीब 11:30 बजे हुई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इधर मृतकों के परिजनों ने हादसे को साजिश बताया है और मामले की गहराई से जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।