1000259424

जमशेदपुर में रोजगार के लिए जिसने युवक को घर में दी पनाह उसी ने की ढाई साल की बेटी के साथ दुष्कर्म…

खबर को शेयर करें
1000259424

Jamshedpur news: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गणेश नगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने रिश्ते के भाई को बिहार से बुलाकर घर में पनाह दी और रोजगार दिलाने की कोशिश की लेकिन उसी युवक ने उसके घर की ढाई साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

घटना शनिवार को उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। घर लौटने पर बच्ची ने पूरी बात बताई जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने रविवार को उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

आरोपी की पहचान बिहार के भोजपुर जिला के पियारो थाना क्षेत्र के बैशडीह गांव निवासी मारूती नंदन के रूप में हुई है जो तीन महीने पहले जमशेदपुर रोजगार की तलाश में आया था। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और जल्द ही कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।