कपाली नगर कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक, शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समय तय…

Seraikela Kharsawan: आज रविवार को नगर अध्यक्ष शानूर रहमान (SP भाई) और जिला वरीय उपाध्यक्ष जमील अशरफ की अध्यक्षता में कपाली नगर कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कपाली नगर वार्ड कमेटी के गठन पर चर्चा की गई।
इस दौरान दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया और “अमर रहें” के नारे के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर नगर कमेटी का कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम, फैज जसीम, नगर महासचिव एनुअल अंसारी, मो. इनामुल, अरशद खान, महताब आलम, मोहम्मद नसीम, वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद जैनुल, वार्ड कमेटी सदस्य डॉ. मोहम्मद खुर्शीद और मोहम्मद शाहरुख मौजूद रहे।


