1000206994 scaled
|

जमशेदपुर के कदमा में युवक के पास से बरामद हुए अवैध हथियार, फार्म एरिया के खंडहर क्वार्टर में छिपा रखा था हथियारों का जखीरा…

खबर को शेयर करें
1000206994

Jamshedpur news: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार 23 जून को की गई जब पुलिस को सुबह करीब 9:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड के पास एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की संभावना है।

1000207002

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक हरिकेश पटेल को पकड़ा। पूछताछ के दौरान युवक ने हथियार छिपाकर रखने की बात स्वीकार की और पुलिस को उसके ठिकाने की जानकारी दी।

हरिकेश की निशानदेही पर पुलिस टीम रोड नंबर-18 के बगल में स्थित एक खंडहर क्वार्टर के शौचालय में पहुंची जहां चारदीवारी के अंदर एक लाल-पीले रंग के कपड़े के झोले में कई हथियार और गोलियां बरामद की गईं।

बरामद सामानों में जंग लगा हुआ एक देशी ऑटो पिस्टल, दो खाली मैगजीन,KF 7.65 लिखा हुआ तीन राउंड जिंदा गोली,लोहे का बना एक देशी कट्टा और KF 8 MM लिखा हुआ एक जिंदा कारतूस मिला है।

गिरफ्तार युवक की पहचान हरिकेश पटेल के रूप में हुई है जिसकी उम्र 28 वर्ष है और वह कदमा थाना क्षेत्र के उलियान स्थित के.डी. फ्लैट्स में रहता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और ये पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार कहां से आए और इसका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जाना था।