ICICI बैंक ने बढ़ाई सेविंग अकाउंट की मिनिमम बैलेंस लिमिट, अब रखने होंगे ₹50,000…

Azad Reporter desk: अगर आपका सेविंग अकाउंट ICICI बैंक में है तो आपके लिए यह अहम खबर है। बैंक ने सेविंग अकाउंट में न्यूनतम औसत बैलेंस (Minimum Average Balance) की सीमा को ₹10,000 से बढ़ाकर अब ₹50,000 कर दिया है।
बैंक के इस फैसले का असर मेट्रो शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों और गांवों के ग्राहकों पर भी पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत अगर खाते में निर्धारित राशि नहीं रखी गई तो ग्राहकों को जुर्माना देना पड़ सकता है।
यह नियम सभी प्रकार के सेविंग अकाउंट्स पर लागू होगा। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपने खाते की स्थिति की जांच करें और अधिक जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच से संपर्क करें।

