जमशेदपुर में पत्नी की हत्या के बाद पति की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी…

Jharkhand: परसुडीह थाना क्षेत्र के नमोटोला में बुधवार रात एक महिला शिल्पी मुखर्जी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह पोटका के स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के रूप में कार्यरत थीं। गुरुवार सुबह उनका पति साहेब मुखर्जी सुंदरनगर के रेल ट्रैक पर मृत पाया गया।
पुलिस को आशंका है कि साहेब ने पत्नी की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शिल्पी के शरीर पर कपड़े नहीं थे और उनके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। हत्या के कारणों की जांच जारी है।
साहेब मुखर्जी तूरामडीह माइंस में ठेकेदारी का काम करता था। घटना से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।


