IMG 20240801 WA0030
|

सैकड़ों लोगों ने थामा आज़ाद समाज पार्टी का हाथ

खबर को शेयर करें
IMG 20240801 WA0028

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित संत रविदास आश्रम में सैकड़ों लोगों ने आज़ाद समाज पार्टी का दामन थामा। इसमें रविदास समाज, पासवान समाज, दुशाध समाज, तुरी समाज, कालिंदी समाज और यादव समाज के लोग शामिल थे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

IMG 20240801 WA0029

काशिफ रजा ने अपने संबोधन में रविदास समाज के योगदान और इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि झारखंड में दलित समाज की आबादी 50 लाख से अधिक है, लेकिन 24 सालों में उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज भी दलित समाज हाशिये पर है, और उनके मुद्दों को कोई उठाने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने किसी भी दलित नेता को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया। झारखंड में दलितों के साथ जातीय उत्पीड़न, छुआछूत, और गैर बराबरी जैसी समस्याएँ चरम पर हैं। दलित युवा रोजगार की तलाश में झारखंड छोड़ने पर मजबूर हैं, क्योंकि दलित बाहुल्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर नहीं हैं।

झारखंड सरकार द्वारा निकाली गई नियुक्तियों में अनुसूचित जाति के आरक्षण को समाप्त कर दिया गया है। काशिफ रजा ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी इन सभी मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी और झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और सभी शोषित और वंचित वर्गों की आवाज बनेगी।

कार्यक्रम में जमशेदपुर रविदास समाज के अध्यक्ष विजय कुमार, संरक्षक संत लाल, कार्यालय सचिव अनूप कुमार, महासचिव मगोन दास, उपाध्यक्ष मनोज कुमार राम, महिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता देवी, तुरी समाज से सुरेश प्रसाद, दुशाध समाज से गौरी देवी, आनंद कुमार, राम प्रवेश दास, सुबोध रविदास, बबिता देवी, यादव समाज से उमेश कुमार यादव, अखिलेश यादव, रमेश यादव, सुनील यादव, पासवान समाज से सुनील पासवान, और रविदास महिला समिति की राखी देवी, वीणा देवी, उमा देवी, बबिता देवी, संगीता देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।