1000228521

भीषण आग से मचा कोहराम!! इराक के शॉपिंग मॉल में भूषण आग, लगभग 50 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत, दर्जनों घायलवो…

खबर को शेयर करें
1000228521

Azad Reporter desk: पूर्वी इराक के कुत शहर में एक हाइपरमार्केट में लगी भीषण आग ने मचाया हड़कंप। पांच मंजिला इमारत में रातभर उठती रहीं आग की लपटें।

इराक के वासीट प्रांत के कुत (Kut) शहर में स्थित एक बड़े शॉपिंग मॉल में बुधवार रात भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। स्थानीय मीडिया और प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद अल मियाही के अनुसार हादसे के समय मॉल में काफी भीड़ थी और आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

घटना की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग रातभर पांच मंजिला इमारत में धधकती रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मॉल से उठती तेज लपटें और धुएं के गुबार साफ़ देखे जा सकते हैं। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने पूरी रात आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी जानें जा चुकी थीं।

वासीट प्रांत के गवर्नर ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और शुरुआती रिपोर्ट 48 घंटे में सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है लेकिन प्राथमिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है।