IMG 20250705 WA0097

सरायकेला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत…

खबर को शेयर करें
IMG 20250705 WA0097

Jharkhand: सरायकेला थाना क्षेत्र के गौरांगडीह के पास शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार एक युवक की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुंडाटांड़ पंचायत के गोपीनाथपुर गांव निवासी 42 वर्षीय सुबल महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बाइक से सरायकेला की ओर से कांड्रा की ओर जा रहे थे तभी गौरांगडीह के पास अचानक उनकी बाइक एक खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।