हिन्द आईटीआई ने बनाया अपना 16वां संस्थापना दिवस…
Jamshedpur news: जमशेदपुर स्थित हिंद आईटीआई ने अपने 16वें वार्षिक दिवस पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर वर्तमान और पूर्व छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया और अपने कौशल का परिचय दिया।इस कार्यक्रम में हिंद आईटीआई के हाजी आफताब सर के साथ ही आनंद चौधरी, बख्शी सर, सुशील सर भी शामिल थे।
हिंद आईटीआई के डायरेक्टर डॉ ताहिर हुसैन ने कहा कि इंस्टीट्यूट का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्किल सिखाना है जैसे कि कंप्यूटर शिक्षा, तकनीकी कौशल और इंग्लिश बोलना। इन कौशलों के माध्यम से छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं।हिंद आईटीआई का उद्देश्य छात्रों को सफलता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इस संस्थान के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं और उन्हें अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर मौजूद सभी पदाधिकारियों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


