1000252602

शिबू सोरेन के निधन पर हिदायतुल्लाह ख़ान ने जताया शोक, कहा–कई सदियों में जन्म लेता है ऐसा ‘कोहिनूर’…

खबर को शेयर करें
1000252602

Jharkhand: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह ख़ान ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जैसे कोहिनूर सदियों में कभी-कभार ही जन्म लेते हैं।

1000252562

हिदायतुल्लाह ख़ान ने कहा कि दिवंगत शिबू सोरेन आदिवासी समाज के साथ–साथ समाज के सभी वर्गों को समान दृष्टि से देखा और उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। उन्होंने सड़कों से लेकर संसद तक हर मंच पर जनता की आवाज़ को बुलंद किया।

1000252559

उन्होंने ये भी कहा कि शिबू सोरेन का जाना केवल झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस शोक के घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अल्लाह सब्र-ए-जमील अता फरमाए और उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति दे।

1000252565