1000224981

जमशेदपुर से सटे कपाली में भारी जलजमाव, हाथ में जूते लेकर पानी में स्कूल जा रहे बच्चे…

खबर को शेयर करें
1000224981

Jamshedpur news: जमशेदपुर से सटे कपाली इलाके में बारिश के साथ ही जलजमाव की गंभीर समस्या शुरू हो जाती है। हालात इतने खराब हैं कि स्कूली बच्चों को हर दिन पानी भरे रास्तों से गुजरकर स्कूल जाना पड़ता है। बच्चे अपने जूते-चप्पल हाथ में और बैग सिर पर रखकर स्कूल पहुंचते हैं।

छात्र अमन ने बताया कि हर साल यही स्थिति रहती है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बच्चों को पढ़ाई के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज अहमद ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बच्चों के चेहरे पर पढ़ने की चाह तो है लेकिन रास्तों में भरे पानी और कीचड़ से उनका हौसला टूट रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा की चिंता किसी को नहीं है?

उन्होंने नगर परिषद और संबंधित विभागों से जल्द से जल्द जलजमाव की समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि बच्चों को सुरक्षित और आसानी से स्कूल जाने का रास्ता मिल सके।