1000211344

जमशेदपुर में भारी बारिश का कहर! मनीफीट आदर्श बस्ती में जलजमाव, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण…

खबर को शेयर करें
1000211344

Jamshedpur news: बीते तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मनीफीट स्थित आदर्श बस्ती में गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव के चलते कई घरों में पानी घुस गया जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया और लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्परता दिखाते हुए अपने विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और तुरंत समाधान के लिए जमशेदपुर अक्षेस (JNAC) के अधिकारियों से संपर्क किया। विधायक के निर्देश पर जेएनएसी की टीम ने जल निकासी कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जिससे बस्ती में काफी हद तक जलजमाव की स्थिति में सुधार हुआ है।

इस मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं और किसी भी परिस्थिति में लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।