झारखंड में भारी बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, पलामू में आज बारिश मचाएगी कहर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी…

Jharkhand: झारखंड में मानसून का कहर जारी है। खासकर जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे के भीतर महज 4 घंटे के अंदर 5 बार ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। तेज बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।
हालांकि राजधानी रांची में मौसम कुछ हद तक सामान्य रहा। दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और शाम को तेज गर्जना के साथ मौसम बदला जिससे छोटे बच्चों में डर का माहौल बन गया।
खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जैसे इलाकों में भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहा। हालांकि जमशेदपुर में आज कुछ राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन मूसलाधार बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
पलामू जिले के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके पीछे कारण है कि मानसून ट्रफ लाइन इस समय झारखंड के पश्चिमी हिस्सों से गुजर रही है जिसकी वजह से पश्चिमी जिलों में ज्यादा बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है खासकर उन इलाकों में जहां पहले से ही जलजमाव या कमजोर ढांचे हैं।
झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और बदलेगा।


