1000213914

झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का कहर! 13 जिलों में अलर्ट, सतर्क रहने की चेतावनी…

खबर को शेयर करें
1000213914

Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव और बिहार से सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में 6 से 9 जुलाई तक अलर्ट जारी किया है।

खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा इन जिलों में 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश, तेज हवाएं (30 से 40 किमी/घंटा) और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के अंदर रहें और सतर्कता बरतें।

रांची, चतरा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों भी कई जिलों में वज्रपात की संभावना बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई?
सरायकेला: 73 मिमी
बंदगांव: 60.8 मिमी
बहरागोड़ा: 44.6 मिमी
धालभूमगढ़: 42.4 मिमी
गुड़ाबांदा: 39.4 मिमी
चाईबासा: 38 मिमी
रनिया: 34.6 मिमी
चैनपुर: 33 मिमी
तोरपा: 30 मिमी

1 जून से 5 जुलाई तक झारखंड में 404 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य औसत 236.1 मिमी होता है। यानी इस बार राज्य में 71% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राजधानी रांची में सबसे अधिक 641.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

यदि आप इन प्रभावित जिलों में रहते हैं तो सतर्क रहें, खुले स्थानों पर न जाएं और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।