झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, 10 जुलाई तक दुखेगा बारिश का असर…

Jharkhand: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने करीब 7 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।
शनिवार 5 जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची में भी घने बादल छाए रहने की संभावना है।
6 जुलाई को रांची, लोहरदगा, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जो गंभीर मौसम की चेतावनी होती है।
7 जुलाई को सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिलों में फिर से भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए फिर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून 2025 से अब तक झारखंड में औसतन 395 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य वर्षा मात्र 226.3 मिमी होती है। यानी अब तक 75% अधिक बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है खासकर उन जिलों में जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने और जलभराव जैसी स्थिति से बचने के लिए सतर्कता बरतें।

