1000214590

हजारीबाग मुहर्रम हादसा!! जुलूस के दौरान आग में झुलसे 14 लोग, 6 की हालत गंभीर, रांची Rims भेजा गया…

खबर को शेयर करें
1000214590

Jharkhand: हजारीबाग में 10वीं मोहर्रम के मौके पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां जुलूस के दौरान आग लगने से 14 लोग झुलस गए। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के Rims अस्पताल भेजा गया है। ये घटना रविवार शाम करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि घायल सभी महिलाएं और बच्चे हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। इस घटना के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने हर संभव सुविधा दिलाने का भरोसा दिलाया है। रात करीब 1 बजे जब उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने तुरंत परिजनों से बात कर हर मुमकिन मदद का आश्वासन दिया।

फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। अब बस इतनी दुआ और तमन्ना है कि हर ज़ख्मी जल्द से जल्द ठीक हो जाए।