1000225337

हरियाणा और गोवा को मिले नए राज्यपाल, लद्दाख को नया उपराज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अहम नियुक्ति…

खबर को शेयर करें
1000225337

Azad Reporter desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के तीन महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इन नियुक्तियों के तहत हरियाणा और गोवा को नए राज्यपाल मिले हैं वहीं लद्दाख को नया उपराज्यपाल (LG) मिला है।

राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार:
•प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे बंडारू दत्तात्रेय की जगह लेंगे, जो 18 जुलाई 2021 से इस पद पर कार्यरत थे। असीम घोष शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं।

•पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे पीएस श्रीधरन पिल्लई की जगह लेंगे। गजपति राजू पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और प्रशासनिक कामकाज में गहरी समझ रखते हैं।

•कवींद्र गुप्ता जो वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, को लद्दाख का नया उपराज्यपाल (LG) बनाया गया है। उन्होंने ब्रिगेडियर डॉ बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) की जगह ली है। डॉ मिश्रा ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया।

इससे पहले राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों का मनोनयन भी किया था। अब इन नई नियुक्तियों के साथ केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक नेतृत्व को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।