DRDO में पेड इंटर्नशिप का शानदार मौका, 165 सीटों पर मिलेगा रिसर्च का अवसर…

Azad Reporter desk: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देश के इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए एक बेहतरीन पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को DRDO की मिसाइल लैब्स DRDL, ASL और CAS (हैदराबाद) में 6 महीने तक रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।
इंटर्नशिप की मुख्य बातें—
•कुल सीटें : 165
•स्थान : DRDL, ASL, CAS लैब्स – कंचनबाग, हैदराबाद
•अवधि : 6 महीने (1 अगस्त 2025 से शुरू)
•स्टाइपेंड : ₹5000 प्रति माह
•प्रमाणपत्र : इंटर्नशिप पूरी होने पर DRDO की ओर से आधिकारिक प्रमाणपत्र मिलेगा
Eligibility— BE/B.Tech के अंतिम वर्ष या एमएससी के दूसरे वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष CGPA आवश्यक है (AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से)। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड जरूरी है।
महत्वपूर्ण तिथियां —
•आवेदन की अंतिम तिथि : 14 जुलाई 2025
•इंटरव्यू की सूचना : 22 जुलाई 2025
•इंटरव्यू की तिथि : 26 जुलाई 2025
•इंटर्नशिप की शुरुआत : 1 अगस्त 2025
आवेदन प्रक्रिया—
•DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in से इंटर्नशिप फॉर्म डाउनलोड करें
•फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें
भरे हुए फॉर्म को इस पते पर भेजें —
Director, DRDL, DRDO, Missile Complex, Kanchanbagh, Hyderabad – 500058
साथ ही फॉर्म की स्कैन की गई कॉपी इस ईमेल पर भी भेजें — drdlintern2025@gmail.com
यह इंटर्नशिप छात्रों के करियर में रिसर्च फील्ड में आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक छात्र समय रहते आवेदन जरूर करें।

