जमशेदपुर में बारिश से जलजमाव के बीच GNRF का बड़ा कदम, गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने प्रभावित इलाकों में बांटा खाना और पानी…

Jamshedpur news: झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में साफ नजर आया। इसी के चलते जमशेदपुर में भी शुक्रवार रात लगातार तेज बारिश हुई। घंटों हुई बरसात के बाद शहर के कई निचले इलाकों और बस्तियों में पानी घुस गया जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए।

पानी भर जाने के कारण लोगों को अपने घरों में फंसे रहना पड़ा जबकि कई परिवारों को मजबूरी में अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। इस बीच खाने और पीने के पानी की समस्या ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी।

ऐसे कठिन समय में GNRF “Garib Nawaz Relief Foundation* (A Welfare Division of Dawateislami India) मदद के लिए आगे आया। शनिवार रात 2 बजे तक GNRE की टीम ने प्रभावित इलाकों में फ्री फूड डिस्ट्रीब्यूशन और फ्री ड्रिंकिंग वॉटर की व्यवस्था की।

वहीं आज रविवार सुबह भी यह अभियान जारी रहा और टीम ने बाढ़ग्रस्त परिवारों तक पहुंचकर उन्हें खाना और पानी उपलब्ध कराया।

गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) समय-समय पर इस तरह की सामाजिक सेवाएं करता रहा है चाहे बात ब्लड डोनेशन की हो, गरीब बच्चों की पढ़ाई की मदद की हो या फिर आपदा के समय राहत पहुंचाने की।


