दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम छुट्टी पर, एजीएम सौमित्र मजूमदार को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी…

Jamshedpur news: दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के महाप्रबंधक (GM) अनिल कुमार मिश्रा 30 जुलाई से सिक लिव (बीमारी की छुट्टी) पर चले गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर जोन के एजीएम (Additional General Manager) सौमित्र मजूमदार को जीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, सौमित्र मजूमदार यह जिम्मेदारी तब तक संभालेंगे जब तक अनिल कुमार मिश्रा छुट्टी से वापस नहीं आते या फिर बोर्ड से नया आदेश जारी नहीं होता।
तीन बार टल गया था जीएम का टाटानगर दौरा
जुलाई महीने में जीएम का टाटानगर आने का कार्यक्रम तीन बार रद्द हो चुका है। 5 जुलाई, 11 जुलाई और 15 जुलाई को उनका दौरा तय था, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से स्थगित करना पड़ा। हालांकि, जुलाई में उन्होंने राउरकेला में चल रहे रेल विकास कार्यों की समीक्षा के लिए चक्रधरपुर मंडल का दौरा जरूर किया था।
अब छुट्टी के कारण जीएम की जिम्मेदारी सौमित्र मजूमदार संभालेंगे।


