1000257486

’55 लाख रुपये दो करा देंगे मेडिकल कालेज में एडमिशन’, लेकिन पैसे लेने के बाद!! चाईबासा में सामने आया बड़ा खेल…

खबर को शेयर करें
1000257486

Jharkhand: चाईबासा के बड़ी बाजार निवासी सुजान अली को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 55 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता मोहम्मद शामुन आलम ने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शामुन आलम ने बताया कि उनके बेटे ने 2023 में नीट परीक्षा दी थी लेकिन रैंक कम आने के कारण सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं मिल सका। इसी दौरान कोलकाता में कॉलेज तलाशने के दौरान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सुमो त्रिवेदी उर्फ अभय त्रिवेदी से संपर्क हुआ। उसने दावा किया कि वह प्रबंधन कोटा या अन्य माध्यम से आरजेकर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करा सकता है।

इसके बाद उसने राहुल साह उर्फ रूद्राक्ष साह से मिलवाया जो एनआरएस मेडिकल कॉलेज कोलकाता में पदस्थापित है। दोनों ने 40 लाख रुपये में एडमिशन कराने की बात कही। भरोसा कर शामुन आलम ने अपने खाते और सहयोगी मोहम्मद नफीस के खाते से कुल 40 लाख रुपये अभय त्रिवेदी और अखिलेश कुमार सिंह के खाते में भेज दिए।

राशि देने के बावजूद एडमिशन नहीं हुआ। बाद में पैसे वापस करने का आश्वासन दिया गया लेकिन रकम नहीं लौटाई गई। कुल 55 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है।

पूछे जाने पर अभय त्रिवेदी ने कहा कि एडमिशन के लिए रकम ली गई थी लेकिन कुछ कारणों से नामांकन नहीं हो सका और अब पैसे लौटाने की कोशिश की जा रही है।