1000272075

घाटशिला उपचुनाव : रामदास सोरेन के बेटे सोमेश को मिल सकता है टिकट…

खबर को शेयर करें
1000272075

Jharkhand: झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट और खाली हुए मंत्री पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पिछली बार इस सीट से झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन ने जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा ने चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया था। अब चर्चा है कि भाजपा इस बार भी बाबूलाल सोरेन को टिकट दे सकती है।

दूसरी ओर झामुमो रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को मैदान में उतार सकती है। सूत्रों का कहना है कि उन्हें पहले मंत्री बनाया जा सकता है और उसके बाद उपचुनाव लड़ाया जाएगा ताकि सहानुभूति का फायदा मिल सके।

हालांकि झामुमो में हाल ही में शामिल हुए लक्ष्मण टुडू का नाम भी टिकट की दौड़ में माना जा रहा है। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले भी कई बार यह फार्मूला आजमा चुके हैं जैसे हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल अंसारी और जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री और फिर विधायक बनाकर चुनाव जिताया गया।

इसी आधार पर माना जा रहा है कि झामुमो इस बार भी घाटशिला से सोमेश सोरेन को आगे कर सकती है।

फिलहाल रामदास सोरेन के पास रहे शिक्षा और निबंधन विभाग का जिम्मा खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संभाल रखा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि घाटशिला से झामुमो और भाजपा किसे टिकट देती है।