1000212031

पटना, रांची, धनबाद और हावड़ा जाने वाले जनरल यात्रियों को नहीं देना होगा ज्यादा किराया…

खबर को शेयर करें
1000212031

Azad Reporter desk: रेलवे की हालिया किराया वृद्धि का असर पटना, गया, रांची, हावड़ा और धनबाद के जनरल श्रेणी के यात्रियों पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि ये सभी शहर टाटानगर से 500 किलोमीटर के भीतर हैं, इसलिए जनरल और मासिक सीजन टिकट के किराए जैसे के तैसे रहेंगे। इससे स्थानीय यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

हालांकि चेयरकार और एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को 5 से 10 रुपये तक ज्यादा किराया देना होगा। जैसे कि टाटानगर से पटना के लिए थर्ड एसी का किराया पहले 970 रुपये था जो अब बढ़कर 980 रुपये हो गया है। गया के लिए किराए में 10 रुपये से कम की वृद्धि हुई है।

रेलवे के इस फैसले को जनहितकारी और संतुलित बताया गया है। कई संगठनों का मानना है कि यह बढ़ोतरी बहुत सोच-समझकर की गई है जिसमें स्थानीय यात्रियों की सुविधा और आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान रखा गया है।

इसके साथ ही रेलवे ने टिकट बुकिंग प्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए तत्काल ई-टिकट बुकिंग में आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है। वहीं 15 जुलाई से काउंटर पर तत्काल टिकट लेने के लिए मोबाइल ओटीपी सिस्टम लागू किया जाएगा।

रेलवे ने आरक्षण केंद्रों के मॉनिटर को अपग्रेड किया है और ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों को आधार कार्ड साथ रखना जरूरी होगा, क्योंकि जल्द ही टिकट निरीक्षक हैंडहेल्ड मशीन से आधार वेरिफिकेशन करेंगे।

यह कदम टिकट कालाबाजारी रोकने और यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी सेवा देने के लिए उठाए जा रहे हैं।