1000215845

गालूडीह थाना परिसर बना तालाब, बारिश के कारण आवागमन में हो रही दिक्कतें…

खबर को शेयर करें
1000215845

Jamshedpur news: गालूडीह थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप से देखने को मिल रही है।

बारिश की वजह से गालूडीह थाना परिसर भी जलमग्न हो गया है। स्थिति ऐसी है कि थाना आने-जाने वाले लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां तक कि पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर आना-जाना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों और कर्मियों के मुताबिक, थाना परिसर में जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जिस कारण हर बार बारिश होते ही यहां पानी भर जाता है। इस समस्या को लेकर लोग नाराज हैं और प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।

अगर जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है और थाना का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है।