1000266873

गैलेक्सी यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने मनाया अपना 24वां Annual Function…

खबर को शेयर करें
1000266873

Seraikela Kharsawan: आज शुक्रवार को गैलेक्सी यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने अपना 24वां Annual function और Establishment Day शानदार तरीके से कपाली के पार्टी पैलेस में मनाया। इस आर्गेनाइजेशन की स्थापना 15 अगस्त 2001 को हुई थी।

1000266874

यहां के जनरल सेक्रेटरी अबू फराह ने बताया कि इस खास मौके पर कई गणमान्य अतिथि यहां मौजूद रहे और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

1000266861

जिनमें मुख्य रूप से स्कूल के फाउंडर और मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली के पिता सैयद मंसूर अली, हसन इमाम मल्लिक, बबलू नौसाद और डॉ राशिद इकबाल मौजूद रहे।

1000266869

आपको बता दे कि इस आर्गेनाइजेशन ने 24 साल पहले लगभग 10 बच्चों से शुरुआत की थी जो आज बढ़कर करीब 600 बच्चों तक पहुंच चुकी है।

1000266865

कपाली के अंसार नगर में यह स्कूल गरीब और वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती है और जरूरतमंदों को खाना भी उपलब्ध कराती है।

1000266882