सरायकेला में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, खरसावां में मातम…

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खरसावां प्रखंड के दराइकेला पंचायत स्थित ढलाईकेला पुलिया के पास चार युवक नदी में डूब गए।
मृतकों की पहचान सुनील साहू, मनोज साहू, हरिबस दास और सिदेश मंडल के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने तुरंत चारों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से खरसावां के दुर्गमणी नर्सिंग होम ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे खरसावां क्षेत्र में शोक की लहर है।

