31 जुलाई तक बदले रूट से चलेंगी एर्नाकुलम-टाटानगर सहित चार एक्सप्रेस ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल…

Azad Reporter desk: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। साउथर्न रेलवे के सेलम, मदुरै और तिरूवंतपुरम रेल मंडलों में 8 जुलाई से 31 जुलाई तक रेल विकास कार्य के कारण कॉरिडोर ब्लॉक लिया गया है। इस कारण रेलवे ने खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली चार लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। ये ट्रेनें अब तय तारीखों पर परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।
कौन सी ट्रेन कब और किस रूट से चलेगी जानिए पूरा शेड्यूल—
- एर्नाकुलम – टाटानगर एक्सप्रेस (18190): यह ट्रेन 08, 09, 15, 17, 19, 21, 24, 26 और 31 जुलाई को एर्नाकुलम स्टेशन से रवाना होकर पोत्तनूर, कोयंबटूर और इरूगूर स्टेशनों के रास्ते तीसरे दिन टाटानगर पहुंचेगी।
- अलेप्पी – धनबाद एक्सप्रेस (13352): यह ट्रेन भी उपरोक्त ही तारीखों (08, 09, 15, 17, 19, 21, 24, 26 और 31 जुलाई) को अलेप्पी से चलकर पोत्तनूर और इरूगूर के रास्ते तीसरे दिन धनबाद पहुंचेगी।
(महत्वपूर्ण सूचना: इस ट्रेन का ठहराव इन तारीखों में कोयंबटूर स्टेशन पर नहीं होगा।) - कन्याकुमारी – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12666): यह ट्रेन 12 और 19 जुलाई को विरूदुनगर, मानामादुरै, कारैक्कुडि और तिरूच्चिराप्पल्लि के रास्ते हावड़ा पहुंचेगी।
- कन्याकुमारी – डिब्रुगढ़ विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22503): यह ट्रेन 26 जुलाई को अलेप्पी के रास्ते डिब्रुगढ़ के लिए रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी जरूर जांच लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।


