1000219917

पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ददई दुबे का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस…

खबर को शेयर करें
1000219917

Jharkhand: झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनबाद के पूर्व सांसद और विश्रामपुर के पूर्व विधायक चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

ददई दुबे के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस पार्टी और पूरे झारखंड की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से रांची लाया जाएगा जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

ददई दुबे ने सांसद, विधायक और मंत्री के रूप में जनता की सेवा की। विशेष रूप से विश्रामपुर क्षेत्र में उन्होंने सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी कई विकास योजनाएं शुरू की जिनका लाभ आज भी लोग उठा रहे हैं।