पहली बार JPSC में ST वर्ग के अभ्यर्थी बने टॉपर, 34 आरक्षित वर्ग के छात्रों ने बिना आरक्षण पाया चयन…

Jharkhand news: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2023 ने राज्य में नया इतिहास रच दिया है। पहली बार किसी अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थी ने टॉप किया है। साथ ही कुल 88 अनारक्षित पदों में से 34 पद ऐसे अभ्यर्थियों ने हासिल किए हैं जो आरक्षित वर्ग से आते हैं लेकिन उन्होंने परीक्षा में कोई आरक्षण लाभ नहीं लिया।
टॉपर आशीष अक्षत को पुलिस सेवा में चुना गया है जबकि दूसरे स्थान पर रहे अभय कुजूर को राज्य प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति मिली है। उन्होंने भी बिना किसी आरक्षण लाभ के सफलता पाई है।
JPSC परीक्षा 2023 कुल 243 पदों के लिए आयोजित की गई थी जिसमें 207 पद राज्य प्रशासनिक सेवा के थे। इनमें से 88 अनारक्षित और बाकी 118 पद विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए थे।
नए नियम के अनुसार अब केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को अनारक्षित कोटि में गिना जाएगा जिन्होंने किसी भी प्रकार का आरक्षण लाभ नहीं लिया हो चाहे वह आयु सीमा हो या शुल्क में छूट।
बिना आरक्षण लाभ के चयनित 34 उम्मीदवारों में शामिल हैं:
अभय कुजूर, गौतम गौरव, राहुल कुमार वर्मा, स्वाति केसरी, निहारिका रानी, राजीव रंजन, अंकित राज, राजेश कुमार, तेजस्वी कुमार जयसवाल, रमेश कुमार गुप्ता, सूर्य प्रकाश कुजूर, अनीष्का कुमारी, सोनम कुमारी, कमलकांत, आस्था रानी, केशव कुमार, जगदीप कुमार हेम्ब्रोम, दीपक कुमार बर्णवाल, प्रशांत, सुरभि कुमारी, सागर राम, खुर्शीद अंसारी, संदीप कुमार यादव, तनय कुमार, निशा कुमारी, दीप माला, निखिल कुमार सिंह, उपेन्द्र बेसरा, स्नेहा रानी, नवीन कुमार, मम्पी अधिकारी, जीतेन्द्र रजक, सूर्या कुमारी तिर्की और सूरज कुमार यादव।
इस परिणाम ने साबित किया है कि यदि सभी को समान अवसर मिलें तो प्रतिभा किसी जाति वर्ग या समुदाय की मोहताज नहीं होती। यह परीक्षा न केवल आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए गर्व का विषय बनी है बल्कि झारखंड में समानता और मेरिट आधारित चयन की दिशा में एक बड़ा कदम भी मानी जा रही है।

