1000210239

जमशेदपुर में रेस्टोरेंट और दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए, भेजे जाएंगे जांच के लिए रांची…

खबर को शेयर करें
1000210239

Jamshedpur news: जमशेदपुर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. जोगेश्वर प्रसाद के निर्देश पर शनिवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन ने शहर के विभिन्न दुकानों और रेस्टोरेंट में छापेमारी की।

इस दौरान बिष्टुपुर स्थित द होस्ट रेस्टोरेंट एंड बार से हल्दी पाउडर, क्वालिटी रेस्टोरेंट से रिफाइंड सोयाबीन तेल और कदमा स्थित अर्जुन स्टोर से सरसों तेल एवं लेमन स्क्वैश का नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच के लिए रांची स्थित राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम भेजे जाएंगे।

इसके साथ ही सभी खाद्य व्यापारियों को एफएसएसएआई का फूड सर्टिफिकेट प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। बरसात के मौसम को देखते हुए रेस्टोरेंट संचालकों को किचन की सफाई बनाए रखने फूड हैंडलर्स को एप्रोन व ग्लव्स पहनने वार्षिक मेडिकल फिटनेस पानी की गुणवत्ता और पेस्ट कंट्रोल से संबंधित प्रमाणपत्र अपडेट रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. जोगेश्वर प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में किसी भी खाद्य सामग्री में मिलावट की पुष्टि होती है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।