1000266586

Fastag Annual Pass आज से शुरू, जानें कैसे मिलेगा, कहां चलेगा और कितनी होगी बचत…

खबर को शेयर करें
1000266586

Azad Reporter desk: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 15 अगस्त से Fastag वार्षिक पास शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च करने की घोषणा की थी। यह पास नॉन-कमर्शियल और निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए है और इसका उद्देश्य टोल चार्ज की औसत लागत कम करना है।

इस पास को खरीदने के लिए राजमार्गयात्रा ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है जो गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। पास खरीदने या रिन्यू करने के लिए ऐप में जरूरी जानकारी भरकर शुल्क चुकाना होगा। मौजूदा Fastag पर भी यह एक्टिव किया जा सकता है, नए Fastag की जरूरत नहीं है।

Fastag वार्षिक पास केवल एक वाहन के लिए मान्य होगा और इसे सही तरीके से वाहन की विंडशील्ड पर लगाना जरूरी है। इसकी कीमत 3,000 रुपये है। यह पास एक साल या 200 ट्रिप तक मान्य रहेगा। टोल चार्ज की औसत लागत इससे 50 रुपये से घटकर 15 रुपये तक रह सकती है।

यह पास केवल राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर काम करेगा जिनका संचालन NHAI करती है। राज्य सरकार के हाईवे जैसे यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यह पास काम नहीं करेगा।

एक टोल क्रॉस करने को एक ट्रिप माना जाएगा। आने और जाने की राउंड ट्रिप को दो ट्रिप गिनी जाएगी। यदि कोई टोल बंद हो तो राउंड ट्रिप को एक ट्रिप माना जाएगा। 200 ट्रिप पूरी होने के बाद पास की वैधता खत्म हो जाएगी और इसे फिर से रिन्यू करना होगा।

Fastag वार्षिक पास उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो साल में करीब 2,500 से 3,000 किलोमीटर टोल रोड पर यात्रा करते हैं। इससे टोल पर भीड़ कम होगी, विवाद घटेंगे और यात्रा अनुभव बेहतर होगा।