सरायकेला-खरसावां में झामुमो अल्पसंख्यक समिति का विस्तार, पदाधिकारी घोषित…

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय समिति ने सरायकेला-खरसावां जिले की अल्पसंख्यक जिला समिति का विस्तार कर नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह फैसला 18 जुलाई 2025 को भेजे गए प्रस्ताव के बाद लिया गया।
नई समिति में जन्नत हुसैन को अध्यक्ष बनाया गया है। सरवर आलम, मोहम्मद नौशाद और मोहम्मद मोहर्रम अंसारी उपाध्यक्ष होंगे। वहीं मोहम्मद अरशद को सचिव, गालिब सैयद खान को संगठन सचिव और सहजाद आलम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
केंद्रीय समिति ने उम्मीद जताई है कि सभी पदाधिकारी ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे।

