1000239317

घाघरा जंगल में मुठभेड़ : JJMP के 3 नक्सली ढेर, एके-47 और इंसास राइफल बरामद…

खबर को शेयर करें
1000239317

Azad Reporter desk: गुमला जिले के घाघरा इलाके में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के 3 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक सब-जोनल कमांडर दिलीप भी शामिल है। बाकी 2 नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि घाघरा के जंगल में नक्सली किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल और बड़ी मात्रा में गोलियां और नक्सली सामान बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। आशंका है कि कुछ नक्सली जंगल में छिपे हो सकते हैं।