चक्रधरपुर में कर्मचारियों ने खरसावां विधायक को सौंपा ज्ञापन, एमएसीपी व समान नियमावली लागू करने की मांग…

Jharkhand: चक्रधरपुर में झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इंप्लॉईज फेडरेशन की प्रांतीय कमेटी के निर्देश पर रविवार को संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने खरसावां विधायक दशरथ गगराई को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रांतीय मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार और सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने किया।
सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से सभी कर्मचारियों के लिए एमएसीपी (वेतन वृद्धि), समान सेवा नियमावली लागू करने, राज्य कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र 62 वर्ष करने, शिशु शिक्षण भत्ता देने और एनपीएस में जमा राशि वापस लाने जैसी मांगें रखी गईं।
इसके अलावा छोटे शहरों और गांवों में कार्यरत कर्मचारियों को भी परिवहन भत्ता देने, 300 दिन से अधिक की अर्जित छुट्टियों को भुनाने की अनुमति सभी लिपिक कर्मचारियों के लिए एक समान नियमावली, योग्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को पदोन्नति और संविदा-आउटसोर्सिंग बहाली की व्यवस्था समाप्त करने जैसी मांगें भी शामिल थीं।
इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


