जमशेदपुर के मानगो और आसपास के कई इलाकों में गुरुवार को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति…

Jamshedpur news: अगर आप मानगो और डिमना इलाके में रहते हैं तो कल यानी गुरुवार 21 अगस्त को लगभग 2 से 3 घंटे के लिए बिजली कटौती झेलनी पड़ सकती है।
दरअसलnमानगो डिमना रोड स्थित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल की ओर से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का प्रेस रिलीज जारी किया गया है।
इसके अनुसार कल कालीमंदिर पावर सब स्टेशन से डिमना लेक फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा जिससे फलोगोड़ा, मिर्जाडीह, कुलटांड, डिमना लेक और MGM क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। यह शटडाउन MGM अस्पताल के लिए रेल पोल खड़ा करने के कार्य को लेकर किया जाएगा।
वहीं जवाहरनगर पावर सब स्टेशन से 33 केवी आईसी सर्किट-2 और सर्किट-3 पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहेगा जिससे जवाहर नगर, माधव बाग कॉलोनी, आजादनगर, फॉरेस्ट, बागानशाही और रोड नंबर 16 व 17 समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। यहां यह शटडाउन कुंअर बस्ती PSS के लिए आवश्यक कार्य को लेकर किया जाएगा।

