1000269441

चुनाव आयोग करेगा प्रेस कांफ्रेंस!! मतदाता सूची विवाद और वोटर अधिकार यात्रा पर जवाब देने की तैयारी…

खबर को शेयर करें
1000269441

Jharkhand: निर्वाचन सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग (EC) आज रविवार को पहली बार प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। यह प्रेस कांफ्रेंस विपक्ष के आरोपों और सवालों के जवाब देने के संदर्भ में अहम मानी जा रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रविवार से मतदाता अधिकार यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा SIR प्रक्रिया के खिलाफ है और राहुल गांधी ने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि कुछ राजनीतिक दलों और उनके बूथ स्तर के एजेंटों (BLA) ने समय पर मतदाता सूचियों की जांच नहीं की और अब पुराने मतदाता सूचियों में त्रुटियों को मुद्दा बना रहे हैं।

मतदाता सूची तैयार करने के सभी चरणों में राजनीतिक दल शामिल होते हैं। उन्हें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की हार्ड और डिजिटल कॉपी उपलब्ध कराई जाती है और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक महीने का समय दिया जाता है। अंतिम सूची भी सभी मान्यता प्राप्त दलों के साथ साझा की जाती है और दो-स्तरीय अपील प्रक्रिया उपलब्ध कराई जाती है।

चुनाव आयोग ने बताया कि सघन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत 20 जुलाई 2025 से उन लोगों की लिस्ट राजनीतिक दलों को दी गई थी जिनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया था। इसका मुख्य कारण वोटर की मृत्यु, स्थाई स्थानांतरण या जानकारी का दोहराव था।

यह प्रेस कांफ्रेंस मतदाता सूची विवाद और वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।