1000221829

छात्रों के आंदोलन का असर: झारखंड में अब अंगीभूत कॉलेजों में भी हो सकेगी 12वीं की पढ़ाई, सरकार ने जारी की अधिसूचना…

खबर को शेयर करें
1000221829

Jharkhand: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के कॉलेजों में भी 12वीं की पढ़ाई की जा सकेगी। इस पर सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

राजभवन सचिवालय की ओर से साफ किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से झारखंड के किसी भी कॉलेज में 11वीं में नया नामांकन नहीं होगा। सिर्फ वही छात्र 12वीं की पढ़ाई कर सकेंगे जिन्होंने पहले से किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज से 11वीं पास की हो।

अगर किसी छात्र ने 11वीं बीच में छोड़ दी है या किसी और संस्थान से की है और अब किसी नए कॉलेज में दाखिला लेना चाहता है तो उसे उस कॉलेज में फिर से 11वीं और 12वीं दोनों पढ़नी होंगी।

इस फैसले से हजारों छात्रों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से 12वीं की पढ़ाई को लेकर परेशान थे।