दुर्गापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर!! कोलफील्ड, ब्लैक डायमंड और शिप्रा समेत 32 ट्रेनें रद्द, शताब्दी और वंदे भारत देरी से चलेंगी…

Azad Reporter desk:पूर्व रेलवे के दुर्गापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने सितंबर महीने में कई ट्रेनों को रद्द और कई को विलंब से चलाने का फैसला किया है। इस कार्य का असर धनबाद होकर चलने वाली कोलफील्ड, ब्लैक डायमंड, शिप्रा समेत कुल 32 ट्रेनों पर पड़ा है।
रेलवे के मुताबिक 15 से 22 सितंबर के बीच अलग-अलग दिनों में इन ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। इसके अलावा शताब्दी, वंदे भारत, राजधानी, दुरंतो और शक्तिपुंज जैसी प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले समय सारणी की जानकारी अवश्य लें।
22 सितंबर से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। ऐसे में त्योहार से ठीक पहले ट्रेनों की रद्दी और देरी की सूचना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। खासकर धनबाद, हावड़ा, रांची, सियालदह, मथुरा, ग्वालियर, अमृतसर और इंदौर जैसे रूटों पर सफर करने वालों को योजना बनाते समय सतर्क रहना होगा।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें:
•12339/12340 कोलफील्ड एक्सप्रेस (21-22 सितंबर)
•22387/22388 ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस (20-22 सितंबर)
•22911/22912 शिप्रा एक्सप्रेस (16-20 सितंबर)
•12357/12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस (16-18 सितंबर)
•13025/13026 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (15-17 सितंबर)
•12175 से 12178 तक की चंबल एक्सप्रेस (18-21 सितंबर)
•12329/12330 संपर्क क्रांति (16-17 सितंबर)
विलंब से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें:
•हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस: 1 और 2 सितंबर को दो घंटे देर से
•गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस: 31 अगस्त को ढाई घंटे, अन्य दिनों में 1-2 घंटे तक देरी
•ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस: 31 अगस्त से 21 सितंबर तक कई दिन 2-3 घंटे की देरी
•सियालदह-नई दिल्ली राजधानी: 21 सितंबर को 1 घंटा 20 मिनट देरी
•सियालदह-बीकानेर दुरंतो: 21 सितंबर को 1 घंटा 20 मिनट देरी
•जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस: 30 अगस्त को दो घंटे विलंब
कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है जो अब दुर्गापुर के बजाय अंडाल और सैंथिया होकर चलेंगी।
•मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13, 20 सितंबर)
•सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (8, 15 सितंबर)
•कामाख्या-रांची व रांची-कामाख्या एक्सप्रेस (9, 10, 16, 17 सितंबर)
•बर्द्धमान-हटिया व हटिया-बर्द्धमान मेमू (31 अगस्त से 22 सितंबर तक अलग-अलग दिन)
रेलवे द्वारा की जा रही तकनीकी मरम्मत यात्रियों की सुरक्षा के लिए है लेकिन इससे अस्थाई असुविधा जरूर होगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गंतव्य के अनुसार वैकल्पिक साधनों की योजना समय रहते बना लें।


