1000254851

जमशेदपुर और रांची में 750 करोड़ के GST घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी…

खबर को शेयर करें
1000254851

Jharkhand: 750 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को जमशेदपुर और रांची के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई स्क्रैप और लोहे के कारोबारी ज्ञानचंद्र जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल से जुड़े मामलों में की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बबलू जायसवाल के जमशेदपुर स्थित 6 ठिकानों जिनमें सर्किट हाउस एरिया, बिष्टुपुर, जुगसलाई, आदित्यपुर समेत अन्य इलाके शामिल हैं पर छापेमारी जारी है। ईडी पहले ही इस मामले में बबलू जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इससे पहले भी एजेंसी ने उसके परिसरों पर छापेमारी की थी।

ईडी की यह कार्रवाई जीएसटी घोटाले के उस नेटवर्क के खिलाफ है जिसमें फर्जी बिल बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। इससे पहले शिवकुमार देवड़ा और अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को भी इसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, इस पूरे घोटाले में कोलकाता से भी लिंक सामने आए हैं जिसके चलते वहां भी ईडी की छापेमारी की जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई आगे और भी बड़े खुलासे की ओर इशारा कर रही है।