रांची में ईडी की छापेमारी, कारोबारी के फ्लैट में तलाशी जारी…

Jharkhand: राजधानी रांची में एक बार फिर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में छापा मारा। यह छापेमारी एक व्यवसायी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर की जा रही है।
ईडी की टीम फिलहाल अपार्टमेंट के चौथे माले पर मौजूद फ्लैट में तलाशी ले रही है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर हो रही है और इसमें कई दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
छापेमारी के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि कोई अव्यवस्था न हो। फिलहाल अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं और तलाशी अभियान जारी है।

