1000247047

East Singhbhum: हकाई प्राथमिक विद्यालय में ठेकेदार का कब्जा, बच्चों के सामने शौचालय और पढ़ाई दोनों पर संकट…

खबर को शेयर करें
1000247047

East Singhbhum: जुड़ी पंचायत के हकाई प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 86 बच्चों के सामने इन दिनों पढ़ाई और शौचालय दोनों को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

विद्यालय में साइकिल फिटिंग का काम करने वाले ठेकेदार ने अपने कारीगरों को स्कूल भवन में ही डेरा दे दिया है। तीन कक्षाओं को साइकिल के पुर्जों से भर दिया गया है जिसके कारण केजी से लेकर पांचवीं तक के बच्चों को केवल दो ही कमरों में एडजस्ट होकर पढ़ना पड़ रहा है।

प्रधानाध्यापिका मोगली रानी महतो ने बताया कि कारीगरों ने शौचालय को भी गंदा कर दिया है। जगह-जगह गंदगी फैली होने से बच्चों के लिए शौचालय जाना मुश्किल हो गया है।

इस संबंध में शिकायत की गई है लेकिन साइकिल फिटिंग का काम कर रहे मिस्त्री कहते हैं कि 10 दिनों के भीतर 900 साइकिलें तैयार करनी हैं और तब तक वे यहीं रहेंगे। साइकिलों के इंचार्ज इम्तियाज का कहना है कि वे कैंपस को साफ रखने की कोशिश कर रहे हैं।

विद्यालय परिसर में चल रहे इस काम से बच्चों की पढ़ाई और स्वच्छता दोनों पर असर पड़ रहा है।