1000272078

पूर्वी सिंहभूम : दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर शुरू, 1 सितम्बर तक प्रखंडों में लगेंगे कैम्प…

खबर को शेयर करें
1000272078

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों की शुरुआत हो गई है। ये शिविर 19 अगस्त से 1 सितम्बर तक जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किए जाएंगे।

पहले दिन धातकीडीह सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में 8 दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल दी गई। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के 42 वरिष्ठ नागरिकों और 30 दिव्यांग लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया गया।

अगले कैम्प का कार्यक्रम
•गोलमुरी सह-जुगसलाई – 20 अगस्त
•पोटका – 21 अगस्त
•पटमदा – 22 अगस्त
•बोड़ाम – 23 अगस्त
•मुसाबनी – 25 अगस्त
•डुमरिया – 26 अगस्त
•धालभूमगढ़ – 28 अगस्त
•चाकुलिया – 29 अगस्त
•बहरागोड़ा – 30 अगस्त
•घाटशिला – 1 सितम्बर

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि इन शिविरों का मकसद दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी लाभुकों से अपील की कि वे तय तिथि को अपने प्रखंड शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराएं और योजना का लाभ लें।