IMG 20250630 WA0004

बारिश और ठनका से घाटशिला में 30 से अधिक जगहों पर बिजली पोल और तार टूटे, कई इलाकों में ब्लैक आउट…

खबर को शेयर करें
IMG 20250630 WA0004

Jamshedpur news: झारखंड में लगातार हो रही बारिश और आसमानी बिजली की वजह से घाटशिला विद्युत प्रमंडल को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार रात से रविवार शाम तक लगातार बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने के कारण घाटशिला क्षेत्र में 30 से अधिक स्थानों पर बिजली के पोल और तार टूट गए जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा।

घाटशिला के कीताडीह (गालूडीह) पावर सब स्टेशन के आसपास करीब चार फीट तक पानी भर गया जिससे रविवार तड़के तीन बजे इसे बंद करना पड़ा। इसके साथ ही 33 केवी हाईटेंशन मेन लाइन का बिजली पोल गिर गया और तार टूट गया जिससे गालूडीह, मौलीडीह और आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। शाम को ऊपरपावड़ा सब स्टेशन से वैकल्पिक रूप से बिजली आपूर्ति शुरू की गई।

घाटशिला विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजकिशोर ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जमीन कमजोर हो गई है जिससे जादूगोड़ा, गालूडीह, मुसाबनी, जगन्नाथपुर, बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा जैसे इलाकों में 30 से अधिक एलटी लाइन के पोल और तार टूट गए हैं। कीताडीह सब स्टेशन से पानी निकलने के बाद ही बिजली बहाली संभव हो पाएगी।