IMG 20240816 WA0195 scaled
|

जमशेदपुर के अवध डेंटल कॉलेज में डॉक्टरों का प्रदर्शन, कोलकाता रेप और हत्या मामले में न्याय की मांग

खबर को शेयर करें
IMG 20240816 WA0199

जमशेदपुर के अवध डेंटल कॉलेज के सीनियर और जूनियर डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए रेप और हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने इस घटना को न केवल मानवता के लिए शर्मनाक बताया बल्कि इसे देश में महिलाओं की सुरक्षा पर एक गंभीर सवाल के रूप में उठाया हैडॉक्टरों ने अपने प्रदर्शन के दौरान कहा कि कोलकाता की इस घटना ने एक बार फिर से निर्भया कांड जैसी भयावहता को दोहरा दिया है, और दुख की बात यह है कि कोलकाता पुलिस, कॉलेज प्रशासन और पश्चिम बंगाल सरकार इस मामले में मौन साधे हुए हैं।

IMG 20240816 WA0197

डॉक्टरों ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया, यह आरोप लगाते हुए कि अपराध स्थल को सील करने के बजाय, कॉलेज प्रशासन ने उसे तोड़फोड़ कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, जिससे सबूत मिटने का खतरा बढ़ गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, यह एक संगठित गैंगरेप था, जिसमें पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से 151 ग्राम सीमेन पाया गया है। इस मामले में आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और अब यह मामला कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को सौंप दिया गया है।

IMG 20240816 WA0193

अवध डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पदमा राजन, ऑरल सर्जरी के प्रमुख डॉ. निखिल जैन, पीडी डॉनक्सि के प्रमुख डॉ. सम्भमिष्ठा सोनी, और डॉ. आशीष गौतम सहित अन्य डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार, कोलकाता पुलिस, और कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। इस प्रदर्शन में कॉलेज के इंटर्न, पीजी और यूजी के सभी छात्र भी शामिल थे, जो न्याय और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे थे।